Maiya Samman Yojana 11th Installment 2025 : 5000 एक साथ खाते में, मईया सम्मान योजना की 11वीं किस्त शुरू

Maiya Samman Yojana 11th Installment 2025 : झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके सामाजिक योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत राज्य की 18 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है।

इस योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक मदद देना नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना भी है। अब तक इस योजना के तहत 10 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और जुलाई 2025 में 11वीं किस्त की राशि भी लाभार्थियों के खातों में भेजी जा रही है। यह योजना झारखंड की लगभग 52 लाख महिलाओं को लाभ पहुंचा रही है।

क्या है मईया सम्मान योजना?

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महिला केंद्रित सामाजिक सुरक्षा योजना है। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की राशि दी जाती है ताकि वे अपने दैनिक खर्च, स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता जैसी ज़रूरतों को पूरा कर सकें।

मईया सम्मान योजना के लाभ

इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता जो कि सालाना 30,000 रुपए तक की मदद- DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में राशि का ट्रांसफर किया जाता है ।

अब तक 10 किस्तें जारी जारी कर दिए गए हैं, और 11वीं किस्त जुलाई 2025 के अंतिम सप्ताह तक मिलने की संभावना है। कुछ लाभार्थियों को 10वीं और 11वीं किस्त एक साथ 5000 रुपए की राशि मिली है।

मईया सम्मान योजना के लिए पात्रता

  • महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
  • परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी या आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
  • महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक और DBT एक्टिव होना चाहिए।
  • NPCI मैपिंग अनिवार्य है।
  • महिला का नाम ग्राम पंचायत या नगर निकाय द्वारा जारी पात्रता सूची में होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
  • Self Declaration Form

Maiya Samman Yojana Apply Online

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट [mmmsy.jharkhand.gov.in] पर जाएं।
  • “लॉगिन” पर क्लिक करें और आवेदन संख्या/आधार नंबर से लॉगिन करें।
  • OTP से वेरिफाई करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” सेक्शन में जाकर स्टेटस चेक करें

10वीं और 11वीं किस्त की ताज़ा जानकारी

इस योजना के 11th किस्त 2500 रुपए की राशि जुलाई 2025 के अंतिम सप्ताह तक मिलने की संभावना है। और कुछ लाभार्थियों को 10th और 11th किस्त एक साथ 5000 रुपए की राशि दिए गए है।

Maiya Samman Yojana 11th Installment 2025 स्टेटस कैसे चेक करें?

1. वेबसाइट पर लॉगिन करें: [mmmsy.jharkhand.gov.in]

2. “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करें।

3. आवेदन संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करें।

4. OTP प्राप्त करें और वेरिफाई करें।

5. स्क्रीन पर किस्तों का विवरण दिखाई देगा।

मईया सम्मान योजना हेल्पलाइन नंबर

हेल्पलाइन नंबर अगर आपको आवेदन या भुगतान में कोई परेशानी हो रही है, तो आप टोल फ्री नंबर 1800-890-0215 पर संपर्क कर सकते हैं।

निष्कर्ष :

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना 2025 झारखंड की महिलाओं के लिए एक सशक्तिकरण की मिसाल है। 11वीं किस्त की राशि जल्द ही लाभार्थियों के खाते में पहुंचने वाली है। अगर आप पात्र हैं और अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करें और इस लाभकारी योजना का हिस्सा बनें।

Leave a Comment