Maiya Samman Yojana 2025 : झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें सम्मान देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की शुरुआत की है। यह योजना खास तौर पर उन महिलाओं के लिए है जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही हैं और जिनकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच है।
योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे वे अपने दैनिक खर्च, स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता जैसी ज़रूरतों को पूरा कर सकें।इस योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक मदद देना नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना भी है।
झारखंड सरकार ने Maiya Samman योजना को पूरे राज्य में लागू किया है और इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन की सुविधा दी गई है।
मईया सम्मान योजना क्या है?
मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसके तहत राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। यह राशि सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से दी जाती है।
मईया सम्मान योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य में रहने वाली महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना- स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता संबंधी ज़रूरतों को पूरा करना- महिलाओं को आत्मनिर्भर और सम्मानित जीवन जीने में मदद करना है।
मईया सम्मान योजना से मिलने वाले लाभ
- मईया सम्मान योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
- सालाना ₹30,000 तक की मदद- सीधे बैंक खाते में राशि का ट्रांसफर किया जाता है
- बिना किसी शुल्क के आवेदन प्रक्रिया कर सकते हैं।
मईया सम्मान योजना के पात्रता
- आवेदिका झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपए से कम होना चाहिए।
- परिवार में कोई सरकारी नौकरी या पेंशनधारी सदस्य नहीं होना चाहिए
- महिला पहले से किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ नहीं ले रही हो
- इस योजना में विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है।
मईया सम्मान योजना आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक पासबुक
- वोटर आईडी
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Maiya Samman Yojana 2025 Apply online
- सबसे पहले आवेदन करने वाली महिलाएं इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Maiya Samman Yojana 2025” का लिंक ढूंढें।
- नया पंजीकरण” या “Apply Now” पर क्लिक करें।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- “Maiya Samman Yojana” को चुनें और पात्रता की पुष्टि करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- एक आवेदन संख्या जनरेट होगी, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
मईया सम्मान योजना ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले महिलाओं को आंगनबाड़ी सेविका या सहायिका आपके घर पर जाकर निःशुल्क आवेदन फॉर्म प्राप्त करें ।
- इसके बाद फॉर्म में अपना नाम, पता, आधार नंबर, बैंक खाता विवरण आदि भरे।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो आदि फॉर्म के साथ लगाएं।
- पंचायत स्तर पर आयोजित विशेष कैंप में जाकर फॉर्म और दस्तावेज जमा करें।
- कैंप स्थल पर आवेदिका की आधार और फोटो की पुष्टि की जाएगी।
- आवेदन जमा करने के बाद एक रसीद दी जाएगी, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
Important Dates:
मईया सम्मान योजना के लिए आवेदन 03 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक लिए जाएंगे। इसके लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। हर महीने की 15 तारीख तक ₹2500 की राशि खाते में भेजी जाती है। आवेदन की स्थिति बाद में ऑनलाइन पोर्टल पर भी देखी जा सकती है।
निष्कर्ष:
मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना 2025 झारखंड की महिलाओं के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। यह योजना न केवल आर्थिक मदद देती है, बल्कि महिलाओं को समाज में सम्मान और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करती है। अगर आप या आपके परिवार की कोई महिला इस योजना की पात्रता रखती हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन करें और इस लाभकारी योजना का हिस्सा बनें।